पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव में सपोर्ट नहीं करने पर जान से मारने की धमकी, लोगों ने थाना घेरा

चुनाव में सपोर्ट नहीं करने पर जान से मारने की धमकी, लोगों ने थाना घेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रांची नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार देर रात 11:30 बजे मधुकम के तकरीबन 100 लोगों ने सुखदेव नगर थाना को घेर लिया। लोगों का आरोप था संतोष गुप्ता ने चुनाव कार्यालय में आकर हथियार दिखाते हुए संतोष सोनी को जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने कहा कि गुप्ता ने सोनी को कहा कि तुमने राहुल चौधरी को सहयोग किया, इसलिए निगम चुनाव में मतदाताओं का वोट मेरे खिलाफ गया। इसके बाद गुप्ता ने हथियार दिखा सोनी को जान से मारने की धमकी दी।

इधर, जानकारी पाकर मोहल्ले के लोग चुनाव कार्यालय के पास जमा हो गए। तभी भीड़ देख गुप्ता फरार हो गया। इसके बाद लोग संतोष गुप्ता को गिरफ्तार करने की मांग को ले थाने को घेर लिया। भाजपा नेता राहुल चौधरी ने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...