पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धुर्वा वार्ड 38 के आरएस कोचिंग में आधा घंटा देर से शुरू हुआ मतदान

धुर्वा वार्ड 38 के आरएस कोचिंग में आधा घंटा देर से शुरू हुआ मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | धुर्वा के आरएस कोचिंग वार्ड 38 में एक मशीन खराब होने के कारण लोगों को आधे घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। वोट देने आई बुजुर्ग महिला गिरिजा देवी (75 वर्ष) ने बताया कि वह जेपी मार्केट से बोट देने बूथ तक आई है। अपने मत का प्रयोग सभी को करना चाहिए। वार्ड 40/07 प्रभात तारा स्कूल बूथ में प्रवीण राज खलको ने बताया कि मशीन में शुरुआती दौर में कुछ समस्या थी लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। संत थॉमस स्कूल में हंगामा करने के कारण एक प्रत्याशी के पति को पुलिस ने धमकाया, लेकिन बाद में सब कुछ सामान्य रहा। हटिया स्थित आरएनटी कॉलेज में कुछ लोगों द्वारा वोट देने की बात को लेकर हल्की झड़प हुई। दुर्गेश के अनुसार उक्त बूथ में बोगस वोट देने की बात पर अफवाह फैली। बाद में हंगामा भी हुआ था।

खबरें और भी हैं...