अक्षय तृतीया के दिन मनेगी परशुराम जयंती
रांची | अक्षय तृतीया के दिन मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची की ओर से 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। मारवाड़ी ब्राह्मण भवन स्थित श्री सालासर मंदिर से अपराह्न 3 बजे भगवान परशुराम को 151 ध्वजों से सुसज्जित रथ पर विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, नॉर्थ मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, शहीद चैक से होते हुए जेजे रोड, बड़ा लाल स्ट्रीट, वंशीधर अड़ुकिया रोड से होते हुए वापस श्री सालासर मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद भवन में प्रसाद बंटेगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। ये जानकारी शनिवार को सभा के मंत्री ज्ञानचंद शर्मा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी।