साईं मंदिर पुंदाग का स्थापना दिवस 17 को
रांची | साईं मंदिर पुंदाग का स्थापना दिवस समारोह 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। आठवें स्थापना दिवस को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। यह जानकारी देते हुए पुजारी सह संस्थापक रंजन पांडेय ने बताया कि सुबह पांच बजे साईं बाबा की कांकड़ आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। छह बजे शाही मंगल स्नान, सवा सात बजे छोटी आरती होगी। इसी क्रम में विष्णु सहस्त्रानाम पाठ और फिर साईं सच्चरित्र पाठ होगा। दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती होगी। पांडेय ने बताया कि आरती के बाद महाभंडारा कार्यक्रम होगा।