सीयूजे में आसिफा को न्याय की मांग के लिए स्टूडेंट्स का कैंडल मार्च
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के स्टूडेंट्स ने शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची आसिफा के साथ हुई हैवानियत के विरोध में था। इस मार्च में खास तौर पर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले लड़के-लड़कियों ने हाथों में बैनर्स लेकर इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही किया गया।
स्टूडेंट्स ने आसिफा के साथ वहशीपन की हद पार करने वाले अपराधियों को कानून में लिखी सबसे कड़ी सजा की मांग भी रखी। नारे लगाकर भी विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि आसिफा को अविलंब इंसाफ दिलाने के लिए देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।
Justice For Asifa