पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिखता है सुंदर सा, वो धोखा भी हो सकता है, तुम्हें ठगने का मौका भी हो सकता है...

दिखता है सुंदर सा, वो धोखा भी हो सकता है, तुम्हें ठगने का मौका भी हो सकता है...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ी कॉलेज ऑडिटोरियम शनिवार को यंग टैलेंट से भरा था। मौका था अनफिल्टर्ड ओपन माइक का। यह एक कंपीटिशन भी था, जिसमें रांची के कई स्कूल-कॉलेजों के 45 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। किसी ने अपनी लिखी कविता सुनाई तो किसी ने मिमिक्री की। कोई कहानियां कह रहा था तो कोई स्टैंड-अप कॉमेडी। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैफिक एसपी संजय रंजन, जेवियर्स कॉलेज के कमल बोस ने की। आयोजन आत्मन ग्रुप द्वारा किया गया। यहां पढि़ए शहर के युवाओं द्वारा कही कुछ कविताएं...

देखा है उस सहमी सी बच्ची को जो स्कूल ड्रेस की स्कर्ट नीचे खींचती है...
तू करता है बलात्कार जिसका अपने अंदर की आग बुझाने के लिए, पर वो निर्भया है, वो जायरा है, आसिफा है.. तुम्हें जला देगी उसी आग में।

क्या तुमने कभी देखा है उस लड़की को, वो हर रात ये सोचकर सोती है कि अगली सुबह कोई इंसान नुमा राक्षस उसे अपनी आबरू में जकड़ कर अपनी वासना का शिकार न बना ले.. क्या तुमने कभी देखा है उस बच्ची को जो स्कूल ड्रेस की स्कर्ट को नीचे खींचती है। क्या उस लड़की से पूछा है जो अपनी मां से पूछती है कि मां चॉकलेट ही तो लिया था, फिर उस अंकल ने पहले आंखों को सेंका, फिर हाथों से निर्मम छुआ और पैंट की जिप खोल दी। - अदिति

रिश्तों के पेड़ों तले पनाह ले लेना, लेकिन ये पड़ाव है, इन्हें घर मत बना लेना.. देखो तुम्हारा ये घर नहीं, सफर है। रास्ते में ढेरों नजारे आएंगे, तुम्हें रुलाएंगे, लेकिन संभलना.. नीचे गहरी घाटी है, मंजिल अभी बाकी है, दिखता है बड़ा सुंदर सा वो धोखा भी हो सकता है, जीवन को ठगने का मौका भी हो सकता है। जिंदगी की सड़क वन-वे है, ठहर गए तो पीछे छूट जाओगे। - तन्मय

पोएट्री - तन्मय शर्मा (फर्स्ट), प्रत्याशा मुखर्जी और साक्षी समीक्षा (सेकंड), सहकत मांझी (थर्ड)।

स्टोरी टेलिंग - श्वेता कुमारी (फर्स्ट), कृतिका कुमारी (सेकंड), अंकित (थर्ड)

स्टैंड-अप कॉमेडी - विकास कुमार (फर्स्ट), प्रिंस पुट्‌टू (सेकंड), आयुष कुमार (थर्ड)

ये रहे विनर्स

खबरें और भी हैं...