पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 साल की उम्र में दादा जी से संगीत सीखना शुरू किया, रियलिटी शोज में 6 बार रिजेक्ट हुई, फिर मिला फेम

4 साल की उम्र में दादा जी से संगीत सीखना शुरू किया, रियलिटी शोज में 6 बार रिजेक्ट हुई, फिर मिला फेम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | मैथिली ठाकुर 17 साल की हैं। लेकिन संगीत की हर विधा में निपुण। क्लासिकल से लेकर बॉलीवुड के फास्ट ट्रैक तक सटीक सुर में गाती हैं। हारमोनियम पर भी उनकी अंगुलियां मंजे हुए कलाकार की तरह दौड़ती हैं। इन्हें टीवी रियलिटी शो राइजिंग स्टार-2017 से फेम मिला। वह फ़र्स्ट रनर-अप रहीं। मिथिला महोत्सव में परफॉर्म करने मैथिली रांची आईं। हमने उनसे बात की..

एक कार्यक्रम के लिए रांची आईं राइजिंग स्टार फेम सिंगर मैथिली ठाकुर

\\\'4 साल की थी, जब दादा जी ने मुझे संगीत सिखाना शुरू किया। हम बिहार के एक गांव में रहते थे। पापा दिल्ली में म्यूजिक टीचर थे। स्कूल दूर होने के कारण 5वीं तक घर पर पढ़ाई की। 2011 में हम पापा के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए। वहां मेरिट पर कक्षा 6 में एडमिशन हुआ। आज जो भी हूं, पापा के कारण। वही मेरे टीचर भी हैं और मैनेजर भी। रियलिटी शोज में जाने के आइडिया से लेकर इसके लिए मुझे तैयार करने तक पापा ने ही सब कुछ किया। पहली बार 2011 में लिटिल चैंप्स का ऑडिशन दिया। रिजेक्ट हो गई। फिर कई शोज के लिए ऑडिशन दिए, पर टॉप 20 तक आकर रिजेक्ट हो जाती। ऐसा 6 बार हुआ। पर हार नहीं मानी। हर बार ज्यादा मेहनत की। फिर राइजिंग स्टार में मैं खुद को साबित कर पाई। मुंबई से वापस लौट रही थी, तो फ्लाइट में हर कोई मेरे साथ सेल्फी ले रहा था। लोग कहते हैं तुम सेलिब्रिटी बन गई हो। सुन कर अच्छा लगता है। लेकिन मेरे दो छोटे भाइयों के लिए तो घर की मुर्गी दाल बराबर ही हूं।\\\'

पापा रमेश ठाकुर के साथ मैथिली

एआईआर में मिला है बी-ग्रेड
मैथिली ऑल इंडिया रेडियो के नेशनल कंपीटिशन में फ़र्स्ट आईं हैं। इसके बाद उन्हें यहां बी-ग्रेड मिल चुका है। अब वो ए-ग्रेड के लिए मेहनत कर रही हैं। आगे उन्हें म्यूजिक में ही ग्रेजुएशन करना है। उनका पहला एल्बम या रब्बा है। शैतानियां सॉन्ग यू-ट्यूब पर है।

खबरें और भी हैं...