कृष्णानगर कॉलोनी गुरुद्वारा में निशान साहिब के चोले की सेवा
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णानगर कॉलोनी में सोमवार की सुबह निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई। सुबह 6.30 बजे गुरु घर के सेवक मनीष मिढ़ा ने अरदास कर वाहेगुरु से चोला बदलने की आज्ञा मांगी और श्रद्धालुओं द्वारा चोला बदलने की सेवा शुरू कर दी गई। गुरु घर के सेवकों ने निशान साहिब को शीर्ष तक पूरा नया चोला पहनाया, उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। निशान साहिब की सेवा में रामकृष्ण मिढ़ा, जयराम दास मिढ़ा, हरविंदर सिंह, अजीत सिंह, आशु मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, अमन डाबरा, बीबी प्रीतम कौर, आशा मिढ़ा, नीता मिढ़ा, शीतल मुंजाल समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए।