कलश यात्रा के साथ राम दरबार मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू
अनगड़ा | नवनिर्मित राम दरबार मंदिर का सोमवार से चतरा में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन एक हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। स्वर्णरेखा नदी से जल का उठाव किया गया। कलश यात्रा को वैदिक विधि-विधान से पूजा कर खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के भैरव सिंह व समाजसेवी रंजन पासवान ने रवाना किया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य शंकर शर्मा की देखरेख में किए जा रहे हैं। मुख्य यजमान मंदिर निर्माण कर्ता सुमित कुमार महतो, सोहन महतो, सोहराई महतो सप|ीक हैं। कार्यक्रम में चतरा मुखिया सोहन मुंडा, उप-मुखिया सुरेंद्र कच्छप, ग्राम प्रधान किष्टो कुजूर, पंसस सुलोचना देवी, अजय कुमार वर्मा, युवा नेता मनेश महतो, विश्वकर्मा महतो, सावना महतो, दिलीप महतो, प्राण महतो, विनोद महतो, मोतीलाल महतो, बलराम महतो, सुरेश महतो, बसंत महतो, राजेश मिश्रा, लखीचरण महतो, संतोष महतो, सोहराई महतो आदि शामिल हुए।