उमेश भाई 106 वर्षीया बुजुर्ग रतन बेन मारू से मिले, लिया आशीर्वाद
रांची | केशव कुंज चौहान परिवार द्वारा पटेल समाज भवन लालपुर में आयोजित श्रीमद््भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में भिलाई से आए कथावाचक उमेश भाई जानी ने कथा सुनाई। कथा समापन के बाद उमेश भाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान की नानी 106 वर्षीया बुजुर्ग रतन बेन मारू से मिले। उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें कथा सारांश और भजन सुनाए। राजेश चौहान की नानी का आवास लोअर वर्धमान कंपाउंड, गुलमोहर पार्क लालपुर में है। हड्डी में चोट होने के कारण वे श्रीमद््भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में नहीं जा सकी थीं।