रांची रेल मंडल में इंटर्नशिप 260 को मिलेगा प्रशिक्षण
रांची रेल मंडल के सामुदायिक भवन हटिया में समर इंटर्नशिप 2018 का उद््घाटन किया गया। इसमें इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के 260 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह इंटर्नशिप रेलवे के विभिन्न विभागों में लगभग 30 दिनों तक कराया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एमके यादव, मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीनिवास, सहायक कार्मिक अधिकारी ऋषभ सिन्हा एवं मो इबरार मौजूद थे।