पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसआईआरबी में 172 जवानों की बहाली होगी

एसआईआरबी में 172 जवानों की बहाली होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राज्य में जल्द राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल में 172 जवानों की बहाली की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित अधियाचना सह प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ही पुलिस मुख्यालय ने संबंधित प्रस्ताव भेजा है। गृह विभाग द्वारा इसे कार्मिक विभाग के माध्यम से झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजा जाएगा, ताकि आयोग के माध्यम से जल्द खाली पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जा सके। पहले लिखित परीक्षा और फिर शारीरिक दक्षता के आधार पर सिपाही पद पर बहाली की जाएगी।

खबरें और भी हैं...