रांची | कर्नाटक में बहुमत वाले दो दलों को सरकार बनाने का न्योता देने के बदले भाजपा को सीएम पद सौंपने के राज्यपाल के फैसले के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में संवैधानिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल ने बिना बहुमत के ही भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण करवाने में मदद की।