पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरयू में कार्य संस्कृति में सुधार के लिए कर्मचारियों का तबादला

आरयू में कार्य संस्कृति में सुधार के लिए कर्मचारियों का तबादला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची यूनिवर्सिटी में कार्य संस्कृति में सुधार के लिए मुख्यालय और पीजी विभाग के कर्मचारियों को तबादला किया है। ज्ञात हो कि एक स्टूडेंट ने वीसी से परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी नसीम पर घूस लेने का आरोप लगाया था। तब वीसी ने सिर्फ पूछताछ कर छोड़ दिया था। कुल नौ कर्मचारियों को तबादला किया गया है।

इससे संबंधित नोटिफिकेशन बुधवार को आरयू प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। स्थानांतरित लोगों को शीघ्र ही नए दायित्व का पदभार ग्रहण कर लेने का निर्देश दिया गया है।

नाम पहले कहां थे अब कहां गए

नागेश्वर मंडल परीक्षा विभाग पीजी अंग्रेजी

नसीम अहमद परीक्षा विभाग पीजी उर्दू

अवधेश कुमार परीक्षा विभाग पीजी कॉमर्स

बीडी टंडन पीजी पोल साइंस परीक्षा विभाग

बी बागची सेंट्रल लाइब्रेरी परीक्षा विभाग

अरूण सरकार जनरल सेक्शन परीक्षा विभाग

रवि मिंज सेंट्रल लाइब्रेरी परीक्षा विभाग

जनार्दन लाल पीजी कॉमर्स में थे परीक्षा विभाग में तबादला हुआ। ललन कुमार पीजी बॉटनी में थे जनरल सेक्शन में तबादला हुआ।

खबरें और भी हैं...