रांची | झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने कहा कि मैट्रिक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। 31 मई तक समाप्त होने की संभावना नहीं है। रांची समेत राज्य के सभी जिलों में कमोबेस यही स्थिति है। संघ के संयुक्त सचिव यशवंत विजय ने कहा कि 21 मई से ग्रीष्मावकाश है। वहीं, जैक द्वारा इंटर कॉलेजों के लिए एक जून से ग्रीष्मावकाश की तिथि निर्धारित की गई है। शिक्षकों को अन्य कर्मियों की अपेक्षा अर्जित अवकाश कम मिलता है। जैक द्वारा भी भत्ता और पारिश्रमिक दिया जाता है। लेकिन, क्षतिपूरक अवकाश नहीं दिया जाता है। इसलिए, 21 मई की जगह एक जून से ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित किया जाए।