पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन शुरू

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची में गुरुवार से नेशनल ट्रायल एडवोकेसी कंपीटिशन शुरू हुआ। केरल न्यायिक अकादमी के निदेशक सह केरल उच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश केटी संकरण और लॉ यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति गौतम कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देश भर से आए 13 विश्वविद्यालयों और कॉलेज के छात्र-छात्राएं ऑनर किलिंग के एक मामले पर जिरह कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा ने इस प्रतियोगिता के लिए ऑनर किलिंग के केस को तैयार किया है। इस केस को लेकर प्रतिभागी दलील देते हुए केस को सही फैसले तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। न्यायाधीश केटी संकरण ने अपने निजी अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। कहा कि वकालत करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। प्रभारी कुलपति गौतम कुमार चौधरी ने छात्रों से कहा कि वकालत एक ऐसा पेशा है, जिसका वैश्विक स्तर पर डिमांड है।

खबरें और भी हैं...