पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम के दौरे को लेकर सांसद विधायकों के साथ सीएम ने की बैठक

पीएम के दौरे को लेकर सांसद-विधायकों के साथ सीएम ने की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 मई के झारखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को पेटरवार स्थित भाजपा के चुनावी दफ्तर में पार्टी के सांसद और विधायकों के साथ बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभा में एक लाख से अधिक लोग आएंगे। सभी विधायकों और सांसद को टास्क दिया गया कि वे कितने लोगों को लाएंगे। सिंदरी से 30 हजार, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह से 10-10 हजार लोगों को लाने का टारगेट दिया गया है। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश सुनें और इसे लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक विरंची नारायण, राज सिन्हा, फूलचंद मंडल, ढुल्लू महतो, योगेश्वर महतो बाटुल, मेयर शेखर अग्रवाल और धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह के जिलाध्यक्ष शामिल थे।

खबरें और भी हैं...