बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे, डॉ. राकेश दयाल व अन्य।
पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने सभी टीबी चैंपियन (टीबी से ठीक हुए मरीजों) से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में टीबी मरीजों को जागरूक करें, ताकि वे भी दवाओं का पूरा कोर्स कर स्वस्थ बन सकें। राज्य यक्ष्मा प्रभाग द्वारा चलाए जाने वाले सक्रिय टीबी खोज अभियान का हिस्सा बनें और टीबी संदेश को घर घर तक पहुंचाए। हम सभी को वर्ष 2025 तक देश से टीबी के उन्मूलन के देशव्यापी अभियान को सफल बनाने की दिशा में गंभीरता से काम करना होगा। स्वास्थ्य सचिव शनिवार को टीबी से जंग जीत चुके लोगों के उन्मुखीकरण बैठक में बोल रही थी।
कार्यक्रम में रिच संस्था की ओर से बताया गया कि टीबी चैंपियंस की मदद से नेटवर्क के माध्यम से टीबी उन्मूलन का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. राकेश दयाल ने प्रत्येक स्तर के कर्मचारियों को टीबी कार्यक्रम के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में डब्लूएचओ आरएनटीसीपी के डॉ. राजाभाऊ येओले, रीच संस्था की परियोजना निदेशक स्मृति कुमार, झारखण्ड राज्य समन्वयक दिवाकर शर्मा के साथ विभिन्न जिलों से आए टीबी चैंपियन मौजूद थे।