रांची | झारखंड प्रदेश भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डाॅ. सत्यनारायण मुंडा का शनिवार को अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र मल्लिक, सह संयोजक हितेंद्र कुमार, सच्चिदानंद खलको, समीर चौधरी, डाॅ. एके लाल, डाॅ. एसएम अब्बास, विजय साहू आदि उपस्थित थे।