डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची के नए वीसी डॉ. सत्य नारायण मुंडा ने शनिवार को योगदान दे दिया। आरयू के पीजी मानवशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुंडा पीजी एंथ्रोपोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। निवर्तमान वीसी डॉ. यूसी मेहता से कार्यभार संभालने के बाद भास्कर से बातचीत में डॉ. मुंडा ने कहा कि टीम वर्क के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) को राज्य का नंबर वन यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान व्यक्ति थे। इनके अनुरूप ही विकास की राह पर विवि को आगे ले जाएंगे। मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. एनडी गोस्वामी, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. अशोक नाग, डॉ. धन्नंजय बासुदेव द्विवेदी, शिवजी तिवारी समेत अन्य शिक्षक और कर्मचारी ने बधाई दी है। डॉ. मुंडा ने कहा कि शिक्षकों व छात्रों के साथ मिलकर विवि में एकेडमिक माहौल को बेहतर बनाएंगे। रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें रुचि रखने वाले शिक्षक व छात्रों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि यह नया विवि है, इसलिए एकेडमिक के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ करने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। मल्टीपर्पस एग्जामिनेशन हॉल होगा। समय पर परीक्षा व रिजल्ट का प्रकाशन कराया जाएगा। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद से जोड़ा जाएगा।
डीएसपीएमय के निवर्तमान वीसी डॉ. मेहता से संभाला कार्यभार
डाॅ. एसएन मुंडा।