पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नातक केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल 19 छात्रों की छूटी, फिर से हो पुनर्परीक्षा

स्नातक केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल 19 छात्रों की छूटी, फिर से हो पुनर्परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपीके कॉलेज बुंडू में बीएससी सेमेस्टर वन की प्रैक्टिकल परीक्षा 15 मई को हुई थी। इसमें 19 छात्रों की सब्सिडियरी पेपर केमिस्ट्री का प्रैक्टिकल छूट गया था। प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार से बुधवार को मिलकर छात्रों ने फिर से प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने की मांग की। जेसीएम के छात्र नेता अजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय के द्वारा दिए गए नोटिस में प्रैक्टिकल की परीक्षा 24 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। इधर, कॉलेज प्रशासन ने स्वयं निर्णय लेते हुए एक दिन पहले सूचना देकर 15 मई को परीक्षा आयोजित कर दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशीष झा ने कॉलेज के प्राचार्य को फोन कर जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि परीक्षा के संबंध में 12 मई को ही सूचना दे दी गई थी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रैक्टिकल के लिए एक्सटर्नल कॉलेज के बाहर से आते हैं। इसलिए, दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने का खर्च छात्रों को देना होगा। अजीत वर्मा ने कहा कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन मनमानी कर रहा है। मौके पर धीरज कुमार, नीरज वर्मा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, राखी, सुरभि, सुदर्शन, कमलकांत, करण सहित अन्य थे।

प्रोवीसी और परीक्षा नियंत्रक से मिले स्टूडेंट्स और लगाई गुहार

प्रतिनिधिमंडल में धीरज कुमार, सत्यनारायण व अन्य।

खबरें और भी हैं...