पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 विवि में अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर समस्याओं के निदान के बनाएंगे संघ

7 विवि में अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर समस्याओं के निदान के बनाएंगे संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रांची यूनिवर्सिटी समेत राज्य के 7 विश्वविद्यालयों में अनुबंध पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर ने समस्याओं के निराकरण के लिए संघ का गठन करने का निर्णय लिया है। इसमें आरयू के अलावा कोल्हान यूनिवर्सिटी, नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी, सिदो-कान्हू विवि, विनोबा भावे विवि, विनोद बिहार महतो विवि और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि शामिल है। इन विश्वविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर की रविवार को आरयू के टीआरएल डिपार्टमेंट में सुबह 10 बजे से बैठक होगी। इसमें झारखंड राज्य सहायक प्राध्यापक संघ का गठन किया जाएगा। डॉ. प्रभाकर कुमार, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. संजय झा और डॉ. एफ सोरेन ने कहा कि बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...