रांची | रांची यूनिवर्सिटी के पीजी हिंदी डिपार्टमेंट में शनिवार को एसोसिएट प्रो. डॉ अरुण कुमार को विदाई दी गई। मानविकी डीन डॉ. वीवीएन पांडेय ने कहा कि डॉ. अरुण कुमार हिंदी विभाग के लिए हमेशा उत्कृष्ट कार्य करते रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. जेबी पांडेय ने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. अरुण ने कहा कि अब वे सरकारी स्कूल के बच्चों को हिंदी व्याकरण पढ़ाएंगे।