पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी की किल्लत बढ़ी तो खुली निगम की नींद, अपर बाजार व हरमू में नया हाइड्रेंट

पानी की किल्लत बढ़ी तो खुली निगम की नींद, अपर बाजार व हरमू में नया हाइड्रेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पिछले चार दिनों से पानी की किल्लत बढ़ने के बाद निगम की नींद खुली है। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय शनिवार को हालात का जायजा लेने निकले। उन्होंने तत्काल अपर बाजार स्थित निगम स्टोर में नया हाईड्रेंट कराने का काम शुरू हो गया। हरमू मिनी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के पास रविवार को नया हाइड्रेंट कराया जाएगा। पुराने हाईड्रेंट में गिरे मोटर को भी निकालने में भी टीम लगेगी। निगम स्टोर में नए हाईड्रेंट से रविवार को मोटर लगाकर टैंकर को पानी दिया जाएगा। डिप्टी मेयर ने बताया कि कर्बला चौक और डोरंडा हाइड्रेंट में भी पानी कम आने की शिकायत मिल रही है। जरूरत पड़ी तो दोनों स्थानों पर गहराई बढ़ाई जाएगी। कांके डैम स्थित पीएचईडी के हाइड्रेंट का वाल्व नहीं बना। इस वजह टैंकर को पानी नहीं मिला।

टैंकर से पानी सप्लाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति

महुआटोली

मधुकम बस्ती के पीछे स्थित महुआ टोली, अमरूद बागान रोड में भी बोरवेल फेल हो गया है। इस क्षेत्र में सप्लाई पाइपलाइन बिछने से लोगों को कुछ राहत होती है, लेकिन प्रेशर नहीं होने कीर वजह से जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिलता। सार्वजनिक डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट नहीं होने से लोगों ने अपने स्तर से सप्लाई लाइन से प्वाइंट निकाला है। यहां गड्ढ़ा में बर्तन डालकर पानी भरने को लोग विवश हैं।

गंगा नगर

विद्यानगर से आगे स्थित गंगा नगर की स्थिति सबसे अधिक खराब है। 60 प्रतिशत घर में बोरवेल है, जिन्होंने 300 फुट से अधिक गहरा बोरिंग कराया उसी में पानी है। 200 से 300 फुट का बोरिंग फेल हो गया है।

किशोरगंज : किशोरगंज में सप्लाई लाइन होने के बावजूद पानी की भारी किल्लत है। क्योंकि इस क्षेत्र में सप्लाई लाइन में पानी का प्रेशर नहीं है। रोड नंबर 1 से 10 में स्थित 80 प्रतिशत घरों का बोरवेल सूख गया है। मिनी एचवाईडीटी का लेयर भी डाउन होने की वजह से बूंद-बूंद पानी निकल रहा है।

विद्यानगर

विद्यानगर और हरमू में बोरवेल बेकार हो गए है। क्योंकि पांच-सात साल पहले लोगों ने 150 से 200 फुट गहरा बोरवेल कराया था। इस बार बोरवेल मार्च से ही साथ नहीं दे रहा है। टैंकर से भी पानी नहीं आ रहा है।

सप्लाई लाइन डैमेज होने से बह गया सैकड़ों गैलन पानी

एक ओर शहर के अधिकतर इलाके में पानी के लिए हाहाकार मचा है। दूसरी ओर अफसरों की लापरवाही की वजह से सप्लाई लाइन लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। शनिवार को करमटोली चौक के पास राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो गया। बरियातू रोड से करमटोली चौक तक तालाब जैसा नजारा बन गया। पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई, लेकिन 11 बजे तक पानी बंद नहीं किया गया। बूटी मोड़-ओरमांझी रोड में भी विकास विद्यालय के पास वाल्व टूटने से सैकड़ों गैलन पानी बेकार में बहा।

खबरें और भी हैं...