पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांटाटोली फ्लाईओवर की जमीन पर कब्जा लेने के लिए निगम ने मांगा मजिस्ट्रेट और फोर्स

कांटाटोली फ्लाईओवर की जमीन पर कब्जा लेने के लिए निगम ने मांगा मजिस्ट्रेट और फोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | कांटा टोली फ्लाईओवर के लिए अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने का काम सोमवार से शुरू होने की संभावना है। जमीन पर कब्जा लेने के लिए नगर निगम ने सदर एसडीओ को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए कहा है। फिलहाल, गढ़ा टोली के पास स्थित पुल के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। इसके चारो ओर रैयती जमीन है। उस पर कब्जा लेकर काम शुरू कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए दखल प्रमाण पत्र नगर निगम को सौंप दिया है। लेकिन, रैयतों को अभी तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया है। उप नगर आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि मुआवजा का चेक बनकर तैयार है।

खबरें और भी हैं...