कोकर में 30 घड़ों के साथ अस्थाई प्याऊ का उद््घाटन
रांची | कोकर व्यापार संघ ने कोकर से अलग-अलग स्थानों के लिए 30 घड़ों के साथ अस्थाई प्याऊ लगवाने के कार्य का शुभारंभ किया। इसका उद््घाटन करते हुए डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि इंसान के साथ-साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। व्यापार संघ के अध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय ने कहा कि यदि कोकर के किसी भी व्यापारी को अपनी दुकान के सामने अस्थाई प्याऊ लगवाना हो तो वे संघ के अस्थाई प्याऊ के संयोजक आशीष विजयवर्गीय और बंटी सिंह से संपर्क कर सकते हैं। मौके पर जय प्रकाश भल्ला, रतन अग्रवाल, जयदेव धूत, अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, माणिक चंद्र ठाकुर, सचिव सुभाष अग्रवाल, गुड्डू प्रजापति, विवेक अग्रवाल, रंजन पासवान, पवन सिंह, प्रतीक, कृष्ण आदि मौजूद थे।