पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंभीर अपराधों का अनुसंधान जल्द कर दोषियों को सजा दिलाएं: डीजीपी

गंभीर अपराधों का अनुसंधान जल्द कर दोषियों को सजा दिलाएं: डीजीपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | डीजीपी डीके पांडेय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में अपराध के हॉट स्पॉट को चिन्हित कर कार्रवाई करें। हाइवे पेट्रोलिंग को भी दुरुस्त किया जाए। डीजीपी ने मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने 10 जिलों रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, देवघर, रामगढ़, पलामू, गिरिडीह और चतरा में वैसे दो-दो थाने चिन्हित करने को कहा, जहां अपराध बढ़े हैं। संवेदनशील कांडों जिसमें डकैती, रोड रॉबरी, गृह भेदन दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट में शीघ्र अनुसंधान कर दोषियों को सजा दिलाने का उन्होेंने निर्देश दिया। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपराधियों की बेल पर जमानतदारों का सत्यापन करवाने पर जोर दें। अगली बैठक 16 जून को होगी, जिसमें डीजीपी और आईजी शामिल होंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिरीक्षक आशीष बत्रा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...