मिस्टर व मिस झारखंड के लिए 100 प्रतिभागी आए, 20 का हुआ सेलेक्शन
कटहलमोड़ स्थित होटल आमंत्रण में मंगलवार को मॉडलिंग के इच्छुक युवाओं का ऑडिशन लिया गया। एक्सपर्ट ने उनसे कई सवाल भी पूछे। मिस्टर और मिस झारखंड के लिए हो रहे ऑडिशन में 100 पार्टिसिपेंट्स ने भाग लिया। यह कंपीटिशन एन क्रिएशन ने आयोजित किया था।
एन क्रिएशन की डायरेक्टर मीनाक्षी ने बताया कि छोटे शहरों के मॉडलों को अवसर नहीं मिलता है, जिस वजह से उनका टैलेंट दब जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य इनहें एक मंच प्रदान करना है, जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। ऑडिशन में मीनाक्षी बक्शी, फेमिना स्टाइलिस्ट संगीता सिंह और अनमोल खलखो ने जज की भूमिका निभाई। मिस्टर एंड मिस झारखंड के लिए जमशेदपुर, धनबाद, रांची जैसे शहरों में ऑडिशन किए जाएंगे। जज अनमोल खलखो ने कहा कि ऑडिशन में आए गर्ल्स और ब्वायज काफी टैलेंटेड हैं, लेकिन उनमें कॉन्फिडेंस की कमी है। ऐसे यंग मॉडल्स को ग्रुमिंग के साथ खुद को एक्सप्लोर करने के लिए जरूरत है।
जज संगीता सिंह ने बताया कि ऑडिशन में युवाअों की ब्यूटी और पर्सनेलिटी के साथ बॉडी लैंग्वेज व ब्रेन का भी टेस्ट किया गया।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को अपने टैलेंट को शोकेस करने के लिए कहा गया। साथ ही उनसे सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स और जनरल सवाल भी पूछे गए। ऑडिशन के जरिए 14 गर्ल्स और 6 बॉयज को सेलेक्ट किए जाएंगे। मिस झारखंड बनने के लिए लड़कियों ने अपने डांस से जजों को इंप्रेस किया। जजों ने पहले हर प्रतिभागी का इंट्रोडक्शन लिया। फिर प्रतिभागियों ने रैंप पर वॉक कर अपने-अपने हुनर दिखाए।
कटहलमोड़ स्थित एक होटल में मॉडलिंग का ऑडिशन देने आए प्रतिभागी। सभी ने अपने हुनर से जजों को प्रभावित किया।