काउंसलिंग हुई, 27 को स्कॉलरशिप टेस्ट
विश्वकर्मा लेन, महात्मा गांधी मार्ग स्थित गिलिम्प्स दी हेरा इंस्टीट्यूट में संचालित नि:शुल्क कंप्यूटर कोचिंग क्लास में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की गई। आयोजक सामाजिक संस्था आओ हाथ मिलाएं के नाजिश हसन ने बताया कि 27 मई को स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसमे क्लास 2 से 9 तक के बच्चे शामिल होंगे। माध्यम हिंदी इंग्लिश दोनों होगा। इच्छुक बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। काउंसलिंग में शादाब आलम, सादिया फरहीन, सूफियान खान, आदित्य कुमार, श्रुति कुमारी, ईशिका, सचिन, कृष कुमार, उमंग, अनन्या, अनंत, साक्षी कुमारी आदि शामिल हुए।