पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंटर कला के लिए नियुक्त 232 में से सिर्फ 95 परीक्षक ही जांच रहे हैं उत्तर पुस्तिकाएं

इंटर कला के लिए नियुक्त 232 में से सिर्फ 95 परीक्षक ही जांच रहे हैं उत्तर पुस्तिकाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर कला की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो दिन पहले शुरू हुआ है। लेकिन, मंगलवार तक बालकृष्णा प्लस टू हाईस्कूल मूल्यांकन सेंटर पर अधिकांश परीक्षकों ने योगदान नहीं दिया है। अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स व होम साइंस में तो एक भी प्रतिनियुक्त परीक्षक अभी तक योगदान नहीं दिया है। इसका असर मूल्यांकन कार्य पर पड़ेगा। इस केंद्र पर 232 परीक्षकों में से सिर्फ 95 परीक्षकों ने योगदान दिया है। इसमें 10 हेड एग्जामिनर और 85 एग्जामिनर हैं। इस केंद्र पर कुल 70,676 उत्तरपुस्तिकाएं की जांच की जानी है। इधर, अन्य विषयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। यह स्थिति तब है, जब स्कूली शिक्षा सचिव एपी सिंह ने ऐसे शिक्षकों की लिस्ट सौंपने के लिए कहा था, जो समय पर मूल्यांकन केंद्र पर योगदान नहीं दिए हैं, ताकि ऐसे शिक्षकों को शोकॉज जारी कर जवाब मांगा जा सके। स्कूली शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद परीक्षकों की योगदान देने की गति बेहद धीमी है।

जैक बोर्ड : अंग्रेजी, इकोनाॅमिक्स व होमसाइंस की शुरू नहीं हुई है जांच

विषय वाइज उत्तर पुस्तिकाएं व परीक्षकों की संख्या

विषय कॉपी परीक्षक योगदान

अंग्रेजी 9502 24 00

हिंदी 11698 31 14

संस्कृत 2529 21 13

उर्दू 1275 6 4

बंगला 303 1 1

इतिहास 10669 30 17

राजनीति विज्ञान 9412 24 10

विषय कॉपी परीक्षक योगदान

भूगोल 4832 24 15

अर्थशास्त्र 6737 26 00

समाजशास्त्र 5476 10 5

साइकोलॉजी 3160 8 5

दर्शनशास्त्र 2051 11 5

एंथ्रोपोलॉजी 1776 7 6

होम साइंस 1253 4 00

सबसे अधिक अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिका जांच करने में परेशानी होगी।

परीक्षार्थियों पर प्रभाव : मूल्यांकन में जब अधिक समय लगेगा तो रिजल्ट में विलंब होगा। अधिकांश विश्वविद्यालयों में आवेदन जमा की तिथि समाप्त हो गई होगी। ऐसे में इच्छा के अनुसार संबंधित संस्थानों में एडमिशन नहीं मिल पाएगा। इधर, बाल कृष्णा हाई स्कूल प्रबंधन द्वारा योगदान नहीं करने वाले शिक्षकों की लिस्ट संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है।

खबरें और भी हैं...