शिक्षकेतर कर्मियों को जनवरी 2016 से दें 7वां वेतनमान
उच्च शिक्षा निदेशक अबू इमरान से मंगलवार को झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला और लंबित समस्याओं की ओर की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि सातवें वेतनमान का नोटिफिकेशन जनवरी 2016 के प्रभाव से जारी किया जाए। महासंघ के महामंत्री शिवजी तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि जनवरी 1996 से एसीपी व एमएसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि, राज्य सरकार के कर्मचारियों की तरह विवि कर्मियों को भी सुविधा देने का प्रावधान है। उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि सभी मांगों पर उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के अध्यक्ष ललित प्रसाद सिंह, सचिव बी यादव, सुधीर कुमार, अशोक, उदय प्रसाद और अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे।
उच्च शिक्षा निदेशक अबू इमरान से मिलते शिवाजी तिवारी व अन्य।
विवि पीजी शिक्षकों का नया संघ बनाने पर बनी सहमति
रांची | रांची विवि स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के गठन के लिए मंगलवार को पीजी विभाग के शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता डॉ. राम एकबाल तिवारी ने की। संघ का नया नाम यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट्स टीचर एसोसिएशन होगा। संघ के चुनाव के लिए डॉ. एलके कुंदन की अध्यक्षता में कार्यकारिणी कमेटी गठित की गई। इसमें डॉ. सीएसपी लुगून, डॉ. विनोद नारायण, डॉ. जेपी खरे, डॉ. रेशमा खलखो आदि शामिल हैं।