पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों को वित्त सेवा सीमित परीक्षा में शामिल नहीं किए जाने का विरोध

शिक्षकों को वित्त सेवा सीमित परीक्षा में शामिल नहीं किए जाने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) वित्त सेवा सीमित परीक्षा 20 मई को होने जा रही है। इसके लिए सात वर्ष पहले वर्ष 2010 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें प्राथमिक शिक्षकों ने भी आवेदन दिया था। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि आवेदन जमा करने के समय स्नातक के साथ तीन वर्ष सरकारी सेवा दे चुके अभ्यर्थी इस पद के अर्हता पूरा करते थे। अब जेपीएससी कह रहा है कि पांच वर्ष सेवा संपुष्टि पांच वर्ष आवश्यक है। लेकिन विज्ञापन इसका उल्लेख नहीं था।

खबरें और भी हैं...