शिक्षक से मारपीट करने वाले पूर्व मुखिया पर नहीं हुई कार्रवाई : संघ
रांची | मध्य विद्यालय बड़मुरी सिल्ली के प्रधानाध्यापक विशेश्वर मांझी के साथ स्कूल परिसर में पूर्व मुखिया प्रकाश सिंह बड़ाईक द्वारा 28 अप्रैल को मारपीट की गई थी। थाने में प्राथमिक के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने चिंता जताई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे महासचिव राममूर्ति ठाकुर व मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि मुखिया पर कार्रवाई नहीं होने सेे शिक्षक और उनके परिवार भयभीत हैं। आरोपी का गिरफ्तार नहीं होना चिंता का विषय है।