पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएन चौबे की प्रोन्नति रोकने के लिए पीएम को लिखा पत्र

बीएन चौबे की प्रोन्नति रोकने के लिए पीएम को लिखा पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बद्री नाथ चौबे के विरुद्ध मुकदमा लड़ रहे अपर चुटिया निवासी हरि प्रसाद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और यूपीएससी को पत्र लिख कर उनको आईएएस में प्रोन्नति नहीं दिये जाने की मांग की है। कहा है कि चौबे रांची के कार्यपालक दंडाधिकारी रहते हुए न्यायिक अभिलेख में गड़बड़ी की। न्यायालय के आदेश पर की गयी जांच के बाद डीसी रांची ने प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर के प्रतिवेदन को रेखांकित किया। उसमें कहा गया है कि चौबे की संलिप्तता प्रमाणित होती है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की भी अनुशंसा की गयी है। चौबे के विरुद्ध जीआर केस (6695-2015) लंबित है। हालांकि इस वाद में चौबे के विरुद्ध 28 अप्रैल 2018 तक न्यायालय में आरोप पत्र नहीं सौंपा गया है। इसी कारण राज्य सरकार ने उनकी प्रोन्नति के लिए इंटीग्रिटी दी। यूपीएससी ने भी विचार किया और उनका नाम प्रोन्नति सूची में शामिल हो गया है।

खबरें और भी हैं...