फिरायालाल पब्लिक स्कूल में वर्कशॉप में क्लास मैनेजमेंट की दी जानकारी
रांची | फिरायालाल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दो वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का फर्स्ट सेशन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक चला। इसके मार्गदर्शक सुधांशु पाठक व उनके सहयोगी थे। उन्होंने ध्यान एवं मानसिक तनाव से संबंधित चर्चा की। वर्कशॉप के दूसरे सेशन में टीचर्स के लिए एक वर्कशॉप हुआ। इसका विषय क्लास मैनेजमेंट था। मौके पर अंजलि सिंह ने रिसोर्स पर्सन की भूमिका निभाई। यह आयोजन स्कूल प्रबंधन ने र|ासागर पब्लिकेशन के सौजन्य से करवाया। स्कूल के सीनियर सेक्शन इंचार्ज हनित और जूनियर सेक्शन इंचार्ज प्रेरणा मुंजाल के साथ स्कूल की प्रिंसिपल एके द्विवेदी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की संचालिका स्वाति थी। प्रमुख वक्ता अंजलि ने कहानियों के द्वारा कई शैक्षणिक क्रिया व विधियों के समझाया। उन्होंने बताया कि पहले टीचर्स को उनका आदर्श बनना पड़ेगा।