पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैशन टेक्नोलॉजी इंट्रेंस एग्जाम में रांची के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन

फैशन टेक्नोलॉजी इंट्रेंस एग्जाम में रांची के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा के जारी परिणाम में रांची के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। डीपीएस रांची की छात्रा श्रेयसी दीप्त को 19वां स्थान मिला है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद व स्कूल के प्राचार्य डॉ. राम सिंह के मार्गदर्शन को बताया। इस उपलब्धि से श्रेयसी की मां विभा प्रसाद व पिता मनोज कुमार वर्मा बहुत खुश हैं। इसी तरह रांची की ही शिवानी को 46वां, प्रिया कुमारी को 55वां, मृणाल कुजूर को 86वां, ऋत्विका अधिकारी को 96वां स्थान मिला है। ये सभी स्टूडेंट्स डिजाइन क्वेस्ट से तैयारी किया था।

खबरें और भी हैं...