इक्फाई विवि के छात्रों ने एचईसी का भ्रमण
इक्फाई यूनिवर्सिटी के बीटेक स्टूडेंट्स मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत एचईसी गए। इस क्रम में विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया। एचईसी के अधिकारियों से प्रोडक्शन से लेकर वर्क ऑर्डर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीसीएसवी-पीसएलवी के लांच पैड को भी देखा। प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्टूडेंट्स में व्यक्तित्व विकास तेजी से होता है।