सुहागिनों ने की वट-वृक्ष की पूजा
रांची | अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए मंगलवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की। वटवृक्ष की परिक्रमा कर मौली लपेटते हुए मंगलकामना की। वट पेड़ों के चबूतरों पर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर वट पेड़ के नीचे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जुटी और वट वृक्ष को सूत्र बांधा और उसकी परिक्रमा की। पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री एक ऐसी स्त्री थी, जिसने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस मांग लिये थे। इसी अखंड सौभाग्य की कामना के साथ बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है।