पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुनरमंद बनें और समाज की तरक्की में योगदान दें

हुनरमंद बनें और समाज की तरक्की में योगदान दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नाबार्ड के सहयोग से मनसुख एजुकेशन कंसल्टेंसी द्वारा प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। कांके रोड के गोसाई काॅम्प्लेक्स में इसका उद्घाटन नाबार्ड के सीनियर ऑफिसर एके विश्वास, केनरा बैंक के ऑफिसर व मनमुख के सीईओ मनोज झा और गोंदा थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल द्विवेदी ने किया। नाबार्ड के अधिकारी विश्वास ने विद्यार्थियों से ट्रेनिंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आप लोग मन लगाकर ट्रेनिंग लें और अपने को हुनरमंद बनाएं। मनोज झा ने ट्रेनिंग लेने वाले लाभुकों को कहा कि बैंक हमेशा आप लोगों को कम से कम ब्याज दरों पर ट्रेनिंग लेने के बाद व्यवसाय करने के लिए पूंजी उपलब्ध कराएगी। मौके पर संस्था के प्रशिक्षक शहजादी खातून, ज्योति चौधरी, मीनू झा, सरिता झा, श्वेता चौबे आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...