श्री श्याम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आज से
रांची | श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा निर्मित श्री श्याम मंदिर में बुधवार से 22 मई तक अपराह्न 3 से 6.30 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। कोलकाता के 20 वर्षीय श्रीकृष्णानुरागी पंडित शिवम विष्णु पाठक के सानिध्य में कथा होगी। पंडित शिवम विष्णु पाठक के पूर्वज पिछली 15 पीढ़ियों से ज्योतिष सह वास्तु शास्त्र की सेवा से जुडे हुए हैं। उनके पिता पंडित विष्णु पाठक स्वयं एक दक्ष वास्तु विशेषज्ञ हैं, लेकिन उन्होंने श्री गोविंद के गुणगान का मार्ग चुना। वह पिछले दो वर्षों से सरल प्रवचनों से अब तक 38 भागवत कथा कर चुके हैं।