फिल्म फेस्टिवल में सहयोग करेगा रंगमंच क्लब
रांची | रंगमंच क्लब संस्था की मंगलवार को बैठक हुई। अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, सचिव अनंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्की कुमार और सदस्यों ने निर्णय लिया कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हमारे सारे सदस्य सहयोग करेंगे। संस्था ने झारखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के चेयरमैन ऋषि प्रकाश मिश्रा को सम्मानित किया।