ओम श्री साईं सेवा मंडल का प्रचार वाहन रवाना
रांची | ओमश्री साईं सेवा मंडल रांची की ओर से हरमू मैदान में 20 मई को श्री साईं महोत्सव होगा। आम लोगों को महोत्सव की जानकारी देने के लिए मंगलवार को रातू रोड श्री साईं बाबा के मंदिर से दो ध्वनि रहित सुसज्जित प्रचार वाहन रवाना किए गए। वाहनों को संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार ने पूजन आरती कर नारियल फोड़कर रवाना किया। मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने बताया कि प्रचार वाहन 20 मई तक शहर व आसपास के मोहल्लों में जाकर श्री साईं महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगा।