सेरेब्रल पाल्सी जन्मजात विकलांगता पर इसका इलाज संभव है : डॉ. पांडेय
सेरेब्रल पाल्सी जन्मजात विकलांगता है, लेकिन इलाज संभव है। समय पर इलाज शुरू हो, तो बच्चा चल सकता है। ये बातें डाॅ. एके पांडेय ने सेरेब्रल पाल्सी व मायोपैथी और जन्मजात अस्थिरोग पर निद्यशुल्क जांच शिविर में कही। शिविर डेविस इंस्टीट्यूट, कांके में लगा। उद्घाटन रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, सचिव आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष हेज़ल डेविस और रोटरी रांची नाॅर्थ के अध्यक्ष समीर चंद्रा ने किया। विभिन्न रोगों से ग्रस्त बच्चों की जांच हुई। 10 बच्चों को सर्जरी के लिए चुना गया, जिनकी गुरुनानक होम फ़ॉर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन, बरियातु में निःशुल्क सर्जरी होगी। मुख्य आयोजक सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट और रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट डॉ. शबाना व डॉ. मधुकर आनंद ने यह जानकारी दी।