पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राशन कार्ड बनाने के लिए अंतिम सर्च अभियान शुरू

राशन कार्ड बनाने के लिए अंतिम सर्च अभियान शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैसे गरीब परिवार, जिनका राशन कार्ड अब तक नहीं बना है, उनके लिए मंगलवार से “अंतिम सर्च अभियान’ शुरू किया गया। पहले ही दिन शहरी क्षेत्र से 200 और प्रखंड से करीब 7,000 आवेदन आए। अभियान के तहत सभी डीलर अपने क्षेत्र में राशन कार्ड की अर्हता रखने वाले परिवारों को चिह्नित कर उनसे आवेदन प्राप्त करेंगे। अगर किसी ने आवेदन नहीं किया हो तो वे इसके लिए प्रेरित करेंगे और शत-प्रतिशत योजना का लाभ उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद डीलर प्रपत्र पर प्रमाण पत्र देंगे कि उनके क्षेत्र में अब आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी व्यक्ति कार्डविहीन नहीं है। इसका सत्यापन ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर करेंगे और डीएसओ को रिपोर्ट देंगे। अभियान 30 मई तक चलेगा।

डीएसओ नरेंद्र गुप्ता की ओर से 10 लोगों को हैंड टू हैंड राशन कार्ड दिए गए। इनमें 72 साल की वृद्धा के अलावा 4 कैंसर पेशेंट और एक हार्ट पेशेंट भी शामिल हैं। इनलोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया, जिन्हें कार्ड बनाकर दे दिया गया। डीएसओ के अनुसार, विकलांग, विधवा, असाध्य रोगी, भिखारी और गरीब एसटी-एससी परिवार को आवेदन करने के साथ ही कार्ड बनाकर दे दिया जा रहा है।

शहरी गरीबों के लिए विशेष कैंप : शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए कलेक्ट्रेट ए ब्लॉक स्थित कमरा नंबर- जी 14 में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। यहां विकलांग, विधवा, असाध्य रोगी, भिखारी के ऑनलाइन आवेदन देने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वैसे दूसरी कैटेगरी के लोगों से प्रज्ञा केंद्र में लिया जाने वाला शुल्क ही लिया जा रहा है।

जिले के लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है

सर्च अभियान का मकसद अत्यंत गरीब जरूरतमंद तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का लाभ पहुंचाना है, ताकि ऐसे परिवार को किसी दिन भूखा नहीं सोना पड़े। इसके लिए सरकार ने रांची को अतिरिक्त आंवटन दिया है। करीब एक लाख गरीब परिवार के लोगों को इस अभियान के तहत राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। -नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, डीएसओ, रांची

खबरें और भी हैं...