पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदान कर्मियों और डीईओ में नोकझोंक

मतदान कर्मियों और डीईओ में नोकझोंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सिल्ली विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को पीठासीन पदाधिकारियों सहित अन्य मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण बरियातू रोड स्थित बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल में तीन शिफ्ट में आयोजित किया गया। सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस बीच 12:00 बजे से 20 मिनट पहले ही प्रशिक्षण लेने वाले कुछ पीठासीन अधिकारी कमरे से बाहर निकल आए। यह देख कर डीईओ रतन महावर ने तल्ख अंदाज में सबको वापस कमरे में जाने के लिए कहा। इस बीच कमरा नंबर आठ में प्रशिक्षण लेने के लिए आए सीसीएल और मेकॉन के कर्मियों से डीईओ की नोकझोंक हो गई। कर्मियों ने उन पर मिसबिहेव का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह आईटीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एके पांडेय कमरा नंबर आठ पहुंचकर मामले को संभाला। कर्मियों ने कहा कि डीईओ ने वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ मिसबिहेव किया है, इसलिए वह माफी मांगे।

खबरें और भी हैं...