- Hindi News
- National
- कामगारों के हितों की कटौती करने का प्रयास कर रही है कोल इंडिया : उदय सिंह
कामगारों के हितों की कटौती करने का प्रयास कर रही है कोल इंडिया : उदय सिंह
रांची | कोल फील्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव सह सेफ्टी बोर्ड सदस्य उदय कुमार सिंह ने कहा है कि कोल इंडिया प्रबंधन लगातार ऐसी चाल चल रही है, जिससे कामगारों के हित में कटौती कर सके। पेंशन में 60 प्रतिशत तक कटौती, संडे-ओटी को बंद करने की साजिश की जा रही है। पेंशन में कटौती कर बुढ़ापा और संडे-ओटी बंद करके वर्तमान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। प्रबंधन के इस गलत इरादों के खिलाफ कोफीमयू ने क्रमवार आंदोलन की शुरुआत कर दी है।