रांची। कृषि विभाग ने बंजर भूमि राईस फैलो योजनांतर्गत सरकार तथा निजी तालाबों का जीर्णोद्धार 24 मई से करने का निर्देश दिया है। विभागीय सचिव पूजा सिंघल ने सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर कहा है कि निर्धारित लक्ष्य में से 75 प्रतिशत तालाबों का जीर्णोद्धार विधायकों की अनुशंसा पर करना है। 22 मई तक प्राप्त चयनित योजनाओं का अनुमोदन करते हुए 24 मई से काम शुरू करा दिया जाए। पिछले वित्तीय वर्ष के अपूर्ण रहे काम को भी पूरा करें।