बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को चारा घोटाले में सबसे अधिक सजा सुनाने वाले सीबीआई के स्पेशल जज शिवपाल सिंह का तबादला कर दिया गया। एडिशनल ज्यूडिशियल कमिश्नर (एजेसी) शिवपाल सिंह को एडीजे के पद पर गोड्डा भेजा गया है। उनकी जगह धनबाद के एडीजे सुधांशु कुमार शशि को रांची लाया गया है। रांची के एक अन्य एडीजे श्यामनंदन तिवारी को चाईबासा का एडीजे बनाया गया है। गुरुवार को हाईकोर्ट के महानिबंधक अंबुज नाथ ने 12 न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।
शिवपाल सिंह लीक से हटकर फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं। कोर्ट के आदेश पर टिप्पणी करने वाले कई नेताओं पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तारी वारंट तक जारी किया। चारा घोटाले की सुनवाई के अंतिम चरण मेंे जांच अधिकारी सीबीआई के एएसपी एके झा, बिहार के सीएस एके सिंह, पूर्व डीजीपी डीपी ओझा, झारखंड के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह को भी आरोपी बनाया। बदले न्यायिक पदाधिकारियों की सूची | पेज 5