पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 3 जगहों पर जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 3 जगहों पर जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्किंग समस्या से जूझ रही राजधानी में जल्द ही तीन स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए सुजाता चौक के पास, हिनू स्थित पुल के समीप और कोकर के साधु मैदान को चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुजाता चौक के पास बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए हिंदपीढ़ी की जमीन ली जाएगी। प्रशासन ने प्रारंभिक अधिसूचना पांच दिन पहले जारी कर चुकी है। 25 रैयतों के खाता नंबर 210 की 1.67 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

हिनू में 1.5 एकड़ जमीन ली जाएगी

हिनू पुल के पास खाली जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जानी है। यहां 1.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके दायरे में पांच रैयतों की जमीन आ रही है। अधिग्रहण के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय की ओर से तैयारी कर ली गई है।

कोकर में 1.30 एकड़ का होगा अधिग्रहण : कोकर के साधु मैदान में बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 1.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे संबंधित फाइल लगभग तैयार हो चुकी है। अन्य चयनित स्थलों की तरह यहां के रैयतों को भी भू-अर्जन कार्यालय की ओर से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...