स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गुरुवार को रिम्स का निरीक्षण किया। इस दौरान वे कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में गए। उन्होंने रिम्स में कार्डियो सर्जरी शुरू नहीं किए जाने के संबंध में रिम्स निदेशक से बात की। कहा कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्डियोथोरेसिक सर्जरी प्रारंभ की जाए, ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। रिम्स में खराब पड़ी मशीनों अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन आदि की भी जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया। साथ ही नई मशीनों की खरीद प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।